Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohardaga DC Discusses Key Issues with Mukhiya Focus on Social Evils and Farmers Insurance
बारिश में मकान ढहने पर प्रभावित परिवार को पंचायत भवन में करें शिफ्ट- डीसी

बारिश में मकान ढहने पर प्रभावित परिवार को पंचायत भवन में करें शिफ्ट- डीसी

संक्षेप:

लोहरदगा डीसी ने मुखिया के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें नशापान, बाल विवाह और डायन प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा की गई। उन्होंने बारिश से प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने और राशन की...

Aug 25, 2025 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा डीसी ने सोमवार को सभी मुखिया से वर्चुअल बातचीत कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। सभी गांवों नशापान, बाल विवाह, डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्यों के सहयोग से उन्मूलन समितियां बनाने को कहा। प्रखण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लगातार हो रही बारिश से जिनका मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, वैसे परिवार को नजदीकी पंचायत भवन में शिफ्ट करें और उनके लिए राशन की व्यवस्था करायें। अंचल अधिकारी ऐसे मकानों से संबंधित अभिलेख जल्द जिला को भेजें। तमाम मुखिया को निर्देश दिया गया कि जिन गांवों में जलजमाव की स्थिति है वहां से पानी की निकासी करवाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों को निजात दिलाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए किसानों का निबंधन 31 अगस्त 2025 तक ही होना है। ऐसे में काफी कम समय किसानों के पास है। सभी मुखिया अपने पंचायत के किसानों को इसमें निबंधन के लिए कार्रवाई करें। कोई मरीज झोलाछाप चिकित्सकों के झांसे में नहीं आएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल में अपना इलाज कराएं।