गढ़वा को हराकर लोहरदगा अंतर जिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में

Feb 07, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा जिला क्रिकेट टीम ने रणधीर वर्मा अंतर सीनियर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप के तीनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को खेले गए मैच में लोहरदगा ने गढ़वा को छह विकेट से हराया। आदित्य राज झा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

गढ़वा को हराकर लोहरदगा अंतर जिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में

लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार में खेले जा रहे रणधीर वर्मा अंतर सीनियर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लोहरदगा जिला टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्रुप के तीनों मैच जीतकर लोहरदगा की टीम क्वार्टर फाइनल के पहुंच गयी है। शुक्रवार को खेले गए मैच में लोहरदगा ने गढ़वा को छह विकेट से हराया। गढ़वा पहले बल्लेबाजी करते हुए 46वें ओवर में 168 रन पर सिमट गई। हर्ष ने 75, अंकित ने 27 तथा दिव्या रंजन ने 16 रन बनाए। लोहरदगा के आदित्य राज झा ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। प्रेम कुमार ने दो विकेट और युवराज ने एक विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम ने 29वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिया। सबसे ज्यादा हिमांशु रंजन ने 75 रन, लक्ष्य कौशिक ने 56 तथा आशुतोष ने नाबाद 20 रन बनाए। गढ़वा के अंश यादव ने तीन और निशांत ने एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए लोहरदगा के आदित्य राज झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। शानदार प्रदर्शन पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसो के सचिव आलोक रॉय, भास्कर दास गुप्ता,आशीष कुमार, अमित कुमार, जयजीत चौबे सरोज प्रजापति, सतीश वर्मा प्रवीण प्रसाद, अरुण महतो, जितेंद्र कुमार ने लोहरदगा टीम को बधाई और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फोटो-01- लोहरदगा के आदित्य राज झा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।