Lohardaga Court Resolves 5152 Cases in 2024 5298 Cases Registered व्यवहार न्यायालय में वर्ष 2024 में दर्ज हुए 5298 मामले, निष्पादित हुए 5152 मामले, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohardaga Court Resolves 5152 Cases in 2024 5298 Cases Registered

व्यवहार न्यायालय में वर्ष 2024 में दर्ज हुए 5298 मामले, निष्पादित हुए 5152 मामले

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में 2024 में कुल 5298 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 5152 मामलों का निष्पादन किया गया। इस वर्ष 512 दीवानी और 4786 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 29 Dec 2024 01:24 AM
share Share
Follow Us on
व्यवहार न्यायालय में वर्ष 2024 में दर्ज हुए 5298 मामले, निष्पादित हुए 5152 मामले

लोहरदगा, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा में वर्ष 2024 में कुल 5298 मामले दर्ज हुए। वहीं 5152 मामलों का निष्पादन किया गया। व्यवहार न्यायालय में फिलवक्त स्वकृत पद के विरुद्ध कुल नौ न्यायाधीश कार्यरत हैं। व्यवहार न्यायालय में इस वर्ष कुल 512 दीवानी औऱ 4786 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। जिनमें 529 दीवानी और 4723 आपराधिक मामलों का निष्पादन कर लिया गया है। न्यायालय सूत्रों की माने तो लोक अदालतों का लाभ मिल रहा है। इसलिए मामलों के निष्पादन की संख्या में इजाफा हुआ है। लोक अदालत के माध्यम से आमजनों को त्वरित न्याय मिल पा रही है। व्यवहार न्ययालय द्वारा कई जनहित और बुनियादी समस्याओं से संबंधित मामलों की सुनवाई तो हुई ही है, आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई है। वर्तमान में व्यवहार न्यायालय में मात्र 146 मामले लंबित हैं। जिसमें दीवानी के 83 और 63 आपराधिक मामले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।