ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाभाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं: बॉबी भगत

भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं: बॉबी भगत

लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा ख़ाखा की अध्यक्षता में राजेंद्र भवन में संगठन मजबूत करने को लेकर महिला कांग्रेस की बैठक...

भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं: बॉबी भगत
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSun, 12 Aug 2018 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा ख़ाखा की अध्यक्षता में राजेंद्र भवन में संगठन मजबूत करने को लेकर महिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बॉबी भगत ने कहा कि महिला कांग्रेस को अब बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। भाजपा राज में बच्चियां और महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाएं झेल रही हैं। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के लिए अपना लोगों और झंडा देकर राजनीति में महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इससे महिला कांग्रेस सशक्त होगी। सुश्री भगत ने प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक जल्द से जल्द कमिटी बनाने व शक्ति प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के भी निर्देश दिए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना 2019 में जीत की कल्पना नहीं की जा सकती है। महिलाएं संगठित हों और भाजपा सरकार को महंगाई बढ़ाने व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ करारा जवाब दें।

बैठक में अमृता देवी, चिंतामणि देवी, मुनी उरांव, मिलो देवी, सरोजनी भगत, सुमित्रा लकड़ा, अमृता देवी, मगदली सुरीन, जगमनी तिग्गा, राधा देवी, सरोजनी उरांव, अनुसूइया उरांव, कमल पन्ना, निर्मला तिर्की, जयमनी टोप्पो, कमला भगत, पोसवा भगत, शांति अल्बिन, सुरीन तिग्गा, सुधा उरांव, जयमंती उरांव, प्रभा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें