Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohardaga Community Protests Name Change of Marwari Dharmshala
मारवाड़ी धर्मशाला का नाम बदलने की विरोध, प्रशासन को ज्ञापन

मारवाड़ी धर्मशाला का नाम बदलने की विरोध, प्रशासन को ज्ञापन

संक्षेप:

लोहरदगा में मारवाड़ी सम्मेलन और अन्य समितियों ने गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन-मारवाड़ी धर्मशाला का नाम बदलने के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने नगर परिषद को पत्र लिखकर इसका विरोध किया है और मांग की है कि धर्मशाला को उनके वंशजों से मुक्त कर मारवाड़ी समाज को सौंपा जाए।

Nov 22, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी समाज की अन्य समितियों ने लोहरदगा नगर परिषद के द्वारा गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन-मारवाड़ी धर्मशाल- का नाम बदलने के प्रयासों का विरोध किया है। धर्मशाला का नाम बदले जाने का विज्ञापन के माध्यम से आम सूचना निकाले जाने का विरोध करते हुए लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने लोहरदगा उपयुक्त एवं लोहरदगा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को पत्र के माध्यम से इसका विरोध एवं आपत्ति दर्ज कराई है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को भी सूचना दी है। पत्र में कहा गया है कि महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन (मारवाड़ी धर्मशाला) सन 1945 में निर्माण किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस वक्त जमीन दाताओं के द्वारा आम नागरिकों के सेवा एवं सुविधा हेतु दान देते हुए लोहरदगा मारवाड़ी समाज को सुपुर्द की गई थी। और उस वक्त से लगातार मारवाड़ी समाज के द्वारा गरीबों के साथ-साथ हर समुदाय के राहगीरों आमजनों को हर सुविधा महिया करते आ रही है। 1991 में मारवाड़ी समाज के द्वारा धर्मशाला के संचालन हेतु मारवाड़ी समाज के युवाओं के नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच को दी गई,जो की सेवा के कार्य में अग्रसर था परंतु जमीन दाताओं के कुछ वंशजों के द्वारा अपनी निजी स्वार्थ पूर्ति हेतु जबरन अपनी दबंगई दिखाते हुए अपने अधीन में ले रखा है। धर्मशाला को उनके वंशजों से मुक्त करवाते हुए मारवाड़ी समाज को सुपुर्द करवाने का आग्रह किया है, जिससे कि गरीब-गुरवा,आमजनों एवं सभी समुदाय के राहगीरों को हर सुविधा समाज के माध्यम से मुहैया कराया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, संरक्षक शिवप्रसाद राजगढ़िया,उपाध्यक्ष रामप्रकाश मोदी,महामंत्री शुभम शर्मा,कोषाध्यक्ष निशांत कुमार सराफ, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव जयप्रकाश शर्मा, चंदन राजगढ़िया,आशीष पोद्दार,मयंक मोदी, प्रतीक पोद्दार, अनुराग पोद्दार, शैलेश पोद्दार,रुपेश चौधरी,सत्यम सराफ,विनायक केडिया,उज्जवल पोद्दार, पंचायत समिति के सहसचिव संदीप पोद्दार के साथ-साथ युवा मंच के सदस्यगण एवं समाज के वरिष्ठ लोग हैं।