Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohardaga Administration Forms Team to Combat Child Marriage and Ensure Children s Rights
बाल विवाह रोकने के लिए पंचायत स्तर पर टीम बनेगी

बाल विवाह रोकने के लिए पंचायत स्तर पर टीम बनेगी

संक्षेप:

लोहरदगा में बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रशासनिक टीम बनाई जाएगी। उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने बैठक में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। बाल विवाह की...

Aug 25, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। बाल विवाह रोकने और बच्चों को उनके अधिकार मिलें,यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक टीम बनेगी। सोमवार को समाहरणालय में बाल संरक्षण विभाग, लोहरदगा के कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त डा कुमार ताराचंद ने उक्त बातें कहीं। डीसी ने कहा कि इसके लिए कड़े निर्णय लिये जाने की आवश्यकता है। यह टीम बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई करेगी। वार्ड सदस्यों की मदद से पंचायत स्तर पर भी टीम का गठन किया जा सकता है। बैठक में मिशन वात्सल्य के घटक, सामाजिक जांच प्रतिवेदन के मामले, व्यक्तिगत देखरेख योजना, गृह जांच योजना, आवासीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की स्थिति, बाल विवाह को रोकने के लिए उठाये गये कदम, गैर संस्थानिक देखरेख सेवाओं में स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, बाल कल्याण समिति के कार्यों, होप, सामाजिक कल्याण विकास, होप आदि के कार्यं की जानकारी जिला बाल संरक्षण द्वारा बैठक में दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उपायुक्त ने बिंदुवार निर्देश संबंधित अधिकारी और संस्थाओं के प्रमुख को दिया। बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर-1098 की जानकारी सभी को हो यह सुनिश्चत करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह के कुरीति को दूर करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि लोहरदगा जिले में पिछले साल बाल विवाह के प्रयास के तीन मामले सामने आए थे, जिन्हें तत्परता से रोका गया था। इन मामलों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कुंती साहू समेत विभिन्न समितियों व संस्थाओं के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित थे।