स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता: धीरज

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा में, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयासों से हिंडाल्को ने 12 स्थानीय युवाओं को नौकरी प्रदान की। यह क्षेत्रीय रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए साहू ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी जनसेवा का हिस्सा है।

स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता:  धीरज

लोहरदगा, संवाददाता।छोटानागपुर बाक्साइट और कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के सतत और सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था हिंडाल्को द्वारा 12 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई। यह उपलब्धि क्षेत्रीय रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। जिसने श्रमिक हितों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति यूनियन की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया है। इस उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। संबोधन में श्री साहू ने कहा कि स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना उनके जनसेवा के संकल्प का अभिन्न अंग है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उद्योगों के सहयोग से ही क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र ओढ़ाकर और वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ भव्य रूप से किया गया। इस गरिमामयी स्वागत ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक आभा प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया।श्री साहू ने हिंडाल्को प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक संवाद, समन्वय और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह संभव हो पाया है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संस्था और क्षेत्र दोनों का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।