ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाविधिक सेवा सशक्तीकरण कैंप सह विकास मेला 23 को

विधिक सेवा सशक्तीकरण कैंप सह विकास मेला 23 को

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा 23 फ़रवरी को विधिक सेवा सशक्तिकरण कैंप सह विकास मेला का आयोजन किया जायेगा। कैंप सदर प्रखंड के रामपुर सहित जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में निःशुल्क, सुलभ और...

विधिक सेवा सशक्तीकरण कैंप सह विकास मेला 23 को
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाTue, 18 Feb 2020 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा 23 फ़रवरी को विधिक सेवा सशक्तीकरण कैंप सह विकास मेला का आयोजन किया जायेगा। कैंप सदर प्रखंड के रामपुर सहित जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में निःशुल्क, सुलभ और शीघ्र न्याय के लिए आयोजित किया जा रहा है। कैंप सह विकास मेला सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। कैंप का विषय असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के उत्थान, आदिवासियों के अधिकार और गरीबी उन्मूलन है।

इसमें श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, मनरेगा और अन्य सरकारी विभागों की लाभकारी योजनाओं की सहायता लाभुकों के बीच वितरित की जायेगी। जिसमें सभी विभाग अपनी योजनाओं के लाभों को वितरित करने के लिए अलग-अलग स्टाल लगायेंगे। कैंप-सह-विकास मेला से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति कार्य दिवस के दिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आकर सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें