Lohardaga News: हिसरी नवाटोली में ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी
Lohardaga News: लोहरदगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानूनी सहायता, मानव तस्करी, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई। नालसा की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के द्वारा रविवार को 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन हिसरी पंचायत के हिसरी नवाटोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन, बबलू भगत, कलावती उरांव, वीरचंद भगत और कलिंदर उरांव ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों को न्याय तक पहुंच, मानव तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों, वरिष्ठ नागरिकों और परिवार सहायता सहित नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।इस दौरान डायन प्रथा, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम और सड़क दुर्घटना से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 समेत अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।


