जेल अदालत और मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा की मंडल कारा में रविवार को जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। बंदियों को कानूनी सहायता, उनके अधिकारों और जेल अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नए जेल विधिक सहायता क्लिनिक और शिशु गृह की जानकारी भी साझा की गई। सदर अस्पताल की टीम ने बंदियों की स्वास्थ्य जांच की।

जेल अदालत और मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

लोहरदगा, संवाददाता।मंडल कारा लोहरदगा में रविवार को जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी, डिप्टी चीफ़ उमेश कुमार, सहायक सुदामा साहू, जेल प्रशासन के अधिकारी, सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम मौजूद रही। मंडल कारा केबंदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जेल अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुन गया और उन समस्याओं का समाधान करने का कार्य किया गया। इसके अलावा बंदियों से उनके केस से संबंधित जानकारी लिया गया। वहीं डालसा सचिव ने जेल में स्थापित नवनिर्मित जेल विधिक सहायता क्लिनिक के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्लीनिक में एलएडीसीएस के अधिवक्ता बंदियों को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने मंडल कारा में नवनिर्मित शिशु गृह के बारे में बताया। शिशु गृह उन बच्चों के लिए बनाया गया है जो मंडल कारा में बंद महिला बंदियों के साथ हैं। शिशु गृह में बच्चों के खेलने, सीखने और पढ़ने की पूरी व्यवस्था है। उसके अलावा बंदियों से मुलाकात करने के लिए आने वाले परिजनों व परिचितों की सहायता के लिए मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। वहीं सदर अस्पताल की चिकित्सीय टीम के द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।