कुडू नाइट्स ने भंडरा बुल्स को दो गोल से शिकस्त दी
लोहरदगा जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के छठे दिन खेले गए मैच में कुडू नाइट्स ने 2-0 से भंडरा बुल्स को शिकस्त दी। कुडू

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के छठे दिन खेले गए मैच में कुडू नाइट्स ने 2-0 से भंडरा बुल्स को शिकस्त दी।कुडू के सिद्धार्थ उरांव इसमें प्लेयर आफ द मैच रहे, जिन्हें लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।पहला मैच के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर थीं, जिन्होंने खिलाड़ियो को प्रोत्सहित करते हुए कहा कि पहली बार लोहरदगा में इस तरह का आयोजन हुआ है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसका फायदा यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा। सांसद सुखदेव भगत का यह प्रयास सराहनीय है।
मैच में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए सांसद सुखदेव भगत भी पहुंचे।आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपए नकद और ट्रॉफी, उप विजेता को डेढ़ लाख रुपए नकद और ट्रॉफी,तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार नकद, प्लेयर आफ द सीरीज को हीरो बाइक,राइजिंग स्टार लोहरदगा को बाइक, टॉप गोल स्कोरर को एप्पल मोबाइल दिया जाएगा। दूसरा मैच सेन्हा स्टालियंस बनाम किस्को किंग्स के बीच खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ, साजिद अहमद चंगू, आलोक कुमार साहू, राजनील तिग्गा, शाहिद अहमद बेलू, मोहन दुबे, नेसार अहमद,कुणाल अभिषेक, पवन गौतम, रितेश सिंह आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




