क्षत्रियों का इतिहास वीर और बलिदानियों का है - प्रतुल शाहदेव

Feb 28, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

कुडू प्रखंड क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रतुल शाहदेव ने क्षत्रियों की कुर्बानियों का स्मरण किया और समाज की एकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष उदय शेखर ने शौर्य और वीरता की बात की। इस अवसर पर नए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

क्षत्रियों का इतिहास वीर और बलिदानियों का है - प्रतुल शाहदेव

कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षत्रिय महासभा द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन टाटी स्थित आदित्य हाई टेक नर्सरी में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने क्षत्रियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि क्षत्रियों का इतिहास वीर और बलिदानियों का रहा है। जरूरत इस विरासत को संभालकर रखने की है। समाज की एकजुटता पर बल देते हुए सभी को अपने अपने क्षेत्र में शिक्षा,व्यापार,नौकरी के साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि देश और सर्व समाज को क्षत्रिय समाज का हमेशा योगदान रहा है।

शौर्य, न्याय और वीरता के माध्यम से हमने समाज, देश और धर्म की रक्षा की। होली के पर्व पर हमें असत्य के विरूद्ध और सत्य के साथ चलने का संकल्प लेने और एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर कुडू प्रखंड क्षत्रिय महासभा का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष कुंज किशोर सिंह,उपाध्यक्ष पंकज शाहदेव,सचिव रामदीप सिंह,उपसचिव भोलानाथ सिंह,कोषाध्यक्ष विकास शाहदेव, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह,अमित सिंह,सूरज शाहदेव, शुभम शाहदेव, पवन सिंह, बादल शाहदेव, कृष्णा सिंह, ज्ञान गंगा सिंह, राजेश सिंह, निरंजन सिंह शामिल किए गए। कार्यक्रम को गुड्डू शाहदेव,दिलीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अखिलेश सिंह,पप्पू शाहदेव,पंचम लाल,तरुण शाहदेव,राधेश्याम शाहदेव,रामरत्न सिंह,अमित सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।