सरकार की तुष्टिकरण प्रशासनिक नीतियों के कारण हो रही है घटनाएं : मनीर

सरकार की तुष्टिकरण प्रशासनिक नीतियों के कारण हो रही है घटनाएं : मनीर

संक्षेप:

लोहरदगा में सिविल कोर्ट परिसर से गवाह का अपहरण कर पिटाई की घटना ने प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधियों की नाकामी को उजागर किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि ऐसी घटनाएं झारखंड सरकार के...

Sep 20, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सिविल कोर्ट परिसर से गवाह को अपहरण कर पिटाई के मामले पर भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि यह छोटी-मोटी घटना नहीं वर्तमान झारखंड सरकार के निक्कमी और तुष्टिकारक प्रशासनिक व्यवस्था के नीतियों के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही है। ऐसे मामलों के लिए प्रशासन के साथ साथ क्षेत्रीय सांसद भी उतना ही जिम्मेदार हैं, जितना कि भ्रष्ट सुरक्षा व्यवस्था। पुलिस वह हर कार्य में संलिप्त हो गई है जो कि उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। थानों में दलालों की पैरवी चल रही है। केस रजिस्टर के लिए पीड़ितों से आर्थिक अपेक्षा की जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके शिकार आम गरीब लाचार लोग हो रहे हैं। दो युवकों का अपहरण और फिर मार पीट जो कि किसी मामले का गवाह के रूप में आए थे, आदिवासी समाज से थे। उसे न्यायालय परिसर क्षेत्र से अपहरण कर पिटाई करना न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर भी प्रश्न खड़ा करती है। क्षेत्रीय सांसद और विधायक वोट बैंक की राजनीति से उपर नहीं उठना चाहते। ये लोग अल्पसंख्यक और वोट देखकर गलतियों पर पर्दा डालने के लिए पैरवीकार बन जानते हैं। क्षेत्रीय आदिवासी समाज को हाशिए पर रखते हैं। जिसका खामियाजा आज हमारे मूलवासी आदिवासी भुगत रहे हैं। इस घटना ने असामाजिक तत्वों की हिम्मत दोगुनी कर दी है। कानून सभी धर्म जाति के लिए एक समान है। परंतु एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि कुछ लोग विशेष समुदाय के नाम पर न्याय और निर्णय स्वयं सुनिश्चित करने की ठान ली है। कल की घटना ने लोगों को लोहरदगा कोर्ट परिसर में भी असुरक्षित कर दिया है। जिला प्रशासन सभी दोषियों पर ठोस कार्रवाई कर पिड़ित युवाओं को न्याय तथा न्यायालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करे।