Lohardaga News: शिक्षा को बढ़ावा और नशामुक्ति का लिया गया संकल्प
हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Lohardaga News: खेरवार समाज की बैठक सोमवार को तेली समाज धर्मशाला परिसर में हुई। इसमें लोहरदगा, रांची, गुमला, गढ़वा आदि जिलों से खेरवार समाज के अगुआ और प्र

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। खेरवार समाज की बैठक सोमवार को तेली समाज धर्मशाला परिसर में हुई। इसमें लोहरदगा, रांची, गुमला, गढ़वा आदि जिलों से खेरवार समाज के अगुआ और प्रतिनिधि महिला-पुरुष शामिल हुए। बैठक में सामाजिक विकास और उत्थान को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज के जरूरतमंद और अनाथ लोगों की सहायता करने और उनके विवाह आदि में सहयोग करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही समाज में बढ़ती नशापान की प्रवृत्ति को रोकने का आह्वान करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई।


