ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाबारिश नहीं होने से खरीफ फसल को हो रहा नुकसान

बारिश नहीं होने से खरीफ फसल को हो रहा नुकसान

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड क्षेत्र में मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। इससे खरीफ फसल प्रभावित हो रहा है। खरीफ फसल बुआई के समय आ जाने के कारण क्षेत्र के किसानों ने खेत में धान का बिचड़ा छीट दिया है।...

बारिश नहीं होने से खरीफ फसल को हो रहा नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 24 Jun 2020 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड क्षेत्र में मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। इससे खरीफ फसल प्रभावित हो रहा है। खरीफ फसल बुआई के समय आ जाने के कारण क्षेत्र के किसानों ने खेत में धान का बिचड़ा छीट दिया है। साथ ही मकई, बादाम, उड़द, अदरख आदि की बुआई भी हो गई है। पर मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं होने से यह फसल खराब होने की स्थिति में है। पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादल घुमड़ रहे हैं। पर वर्षा बिल्कुल नहीं हुई है। जिन किसानों के खेत के समीप जलश्रोत हैं, वह अपने बिचड़ों को पंप या मशीन सिंचाई कर रहे हैं। पर जिनके खेत के समीप पानी नहीं हैं, वह चिंतित हैं। अगर अगले चार-पांच दिनों में बारिश नहीं हुई, तो बुआई किए गए बीज अंकुरण से पहले ही खराब हो जाएंगे। किसान सुशील उरांव, पंचम उरांव, आदित्य यादव, संग्राम यादव, हदीस अंसारी का कहना है कि बीस-पचीस दिन पहले जब मानसून नहीं आया था तो बारिश ठीक-ठाक हो रही थी। अब हमलोग बीज की बुआई कर दिए हैं, और मानसून आ जने के बाद भी बिल्कुल बारिश नहीं हुई है। यह चिंता का विषय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें