ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाकविश जायसवाल बने युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष

कविश जायसवाल बने युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष

जिला युवा कांग्रेस कमेटी लोहरदगा का विस्तार करते हुए कविश जायसवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। भरत कुमार को उपाध्यक्ष, रेहान अख्तर, संजय दीक्षित, अंकितोष जायसवाल और विक्रम उरांव को सचिव बनाया गया...

कविश जायसवाल बने युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाTue, 13 Mar 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला युवा कांग्रेस कमेटी लोहरदगा का विस्तार करते हुए कविश जायसवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। भरत कुमार को उपाध्यक्ष, रेहान अख्तर, संजय दीक्षित, अंकितोष जायसवाल और विक्रम उरांव को सचिव बनाया गया है। युवा कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष सुमित सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और युवा अध्यक्ष अमरेंद्र राजा बरार के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के युवा देश की राजनीति के सिरमौर होंगे। श्री सिन्हा ने नये अधिकारियों को समर्पण और निष्ठा के अलावा पार्टी के आदर्शों और मूल्यों पर चलते हुए कार्य करने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें