Lohardaga News: गोपाल उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
Lohardaga News: लोहरदगा के निंगनी गांगुपारा में कार्तिक उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट में बालक और युवा वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 15 की टू-जी ब्रदर्स ने जीत हासिल की, जबकि 14 प्लस में ओल्ड वारियर कुटमू पहले स्थान पर रही। समापन समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के निंगनी गांगुपारा स्थित कार्तिक उरांव मिनी स्टेडियम में गोपाल उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में बालक और युवा वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 15 में टू-जी ब्रदर्स विजेता और हरमू रोड लोहरदग उपविजेता बनी। 14 प्लस में ओल्ड वारियर कुटमू प्रथम और एक्स आर्मी लोहरदगा दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में एक्स आर्मी जलकाटोली चैंपियन बनी, उप विजेता दशराटोली और तीसरे स्थान पर आर्यन टीम रही।इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में युवा कांग्रेस नेता अभिनव सिद्धार्थ, हिंडालको के अधिकारी, निगंनी पंचायत की मुखिया मुन्नी उरांव, बदला पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप उरांव, अलौदी पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर उरांव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।टूर्नामेंट
का आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र उरांव, सचिव शाहिद हुसैन और कोषाध्यक्ष प्रमोद उरांव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक हीरालाल उरांव, सहदेव उरांव, सतीश उरांव, प्रदीप उरांव सहित समिति के अन्य सदस्यों एवं गांगुपारा के ग्रामीणों ने सहयोग किया।आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने, विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने तथा आपसी एकता और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।


