ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाचौपारण में गौतमबुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी में अवैध रूप से टूट रहे केंदू पत्ता

चौपारण में गौतमबुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी में अवैध रूप से टूट रहे केंदू पत्ता

झारखंड-बिहार के सीमावर्ती हजारीबाग-चतरा जिले के जंगली क्षेत्र दैहर और चोरदाहा के गौतमबुद्धा वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रतिबंधित क्षेत्र में इन दिनों...

चौपारण में गौतमबुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी में अवैध रूप से टूट रहे केंदू पत्ता
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागWed, 07 Jun 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चौपारण। प्रतिनिधि

झारखंड-बिहार के सीमावर्ती हजारीबाग-चतरा जिले के जंगली क्षेत्र दैहर और चोरदाहा के गौतमबुद्धा वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रतिबंधित क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से केंदू पत्ते की खुलेआम तोड़ाई हो रही है। रविवार को गौतमबुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र के पथलगड्डा, दुरागढ़ा, ढोढ़ीया, करगा, मुड़िया के जंगलो में अवैध तरीके से टूट रहे केंदु पत्ते के विरुद्ध रेंजर रामबाबू कुमार, प्रभारी वनपाल अयूब अंसारी, राजेन्द्र कुमार वन्यकर्मियो के साथ छापेमारी अभियान चलाया। वन विभाग ने उक्त जंगलो में सूख रहे लाखो रुपए का केंदू पत्ता जब्त किया। इस संबंध में प्रक्षेत्र के रेंजर रामबाबू कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित वन्य क्षेत्र में केंदु पत्ता तोड़ना अपराध है। कहा प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में केंदु पत्ते की तोड़ाई करने वाले तस्करों को चिन्हित कर कारवाई की जा रही है। बताया जाता है कि गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी जंगल में कई अवैध कार्य चल रही है। प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र के गरमोरवा में महीनों से दो आरा मशीन चल रही है। इधर वनपाल अयूब अंसारी ने कहा कि कोडरमा क्षेत्र का रेंज कार्यालय है यहां रेंजर नही रहते हैं। सीमित संसाधनों में वन्य क्षेत्र में तस्करों के विरुद्ध अभियान खतरे से भरा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन का कोई सहयोग नहीं रहता है। आश्रयणी जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती पर भी अंकुश लगाना मुश्किल हो गया था। उन्होने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस का सहयोग से ही जंगलो के अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है।

प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र में अवैध केंदु पत्ते की तोड़ाई और संग्रहण केंद्र पर छापेमारी: प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र में अवैध तरीके से जंगलों में टूट रहे केंदु पत्ते के विरुद्ध रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को छापामारी अभियान चलाया गया। प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वन रक्षी पंकज कुमार ने बताया कि सूचना पर जागोडीह, कालीदाग, काला पहाड़, भगहर, भंडार, लोहरा, भित्तियां के जंगल में अवैध तरीके से टूटा केंदु पत्ता के विरुद्ध चले अभियान में जंगल में संग्रहण बीड़ी 18 बोरी केंदु पत्ते जब्त किया गया। अभियान में चौपारण और बरही के वन विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। वनपाल राहुल कुमार ने बताया कि केंदु पत्ते के विरुद्ध अभियान तेज होगा। अवैध तरीके के केंदू पत्ते तोड़वाने वालो को चिन्हित कर कारवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में बरही के प्रभारी वनपाल आनंद सिंह, वनरक्षक बीरेंद्र कुमार, शिशिर लकड़ा तथा चौपारण के प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षी पंकज कुमार, सिकंदर नायक सहित कई कर्मी शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें