शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया

शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया

संक्षेप:

लोहरदगा से न्यूज़ मैटर फ़ाइल संख्या--पंद्रह--09 दिसम्बर शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षकों की

Dec 09, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा, संवाददाता।अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, लोहरदगा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाध्यक्ष मनी उरांव के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर जिले के शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर वार्ता की। डीएसई को बताया गया कि जिले के शिक्षकों के वर्षों से लंबित ग्रेड तीन की प्रोन्नति और 31 दिसम्बर 2024 की वरीयता सूची के आधार पर 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध रिक्त ग्रेड चार के पदों पर एक अप्रैल 2025 की तिथि से देय प्रोन्नति को शीघ्र देने की मांग की गई। यदि टेट उतीर्णता की अनिवार्यता संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा विगत एक सितम्बर 2025 के निर्णय की बात है, तो इस संबंध में अद्यतन एनसीटीई, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार या विभागीय स्तर से कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी ओर उक्त निर्णय के आलोक में हमारे संगठन अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सहित देश भर के दर्जनों संगठन और विभिन्न राज्यों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटिशन दायर किया गया है। जिसकी सुनवाई अद्यतन लंबित है। साथ ही देश भर में अखिल भारतीय स्तरीय टीचर फेडरेशन आफ इंडिया सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों का विरोध प्रदर्शन से लेकर वर्तमान संसद सत्र में भी दर्जनों सांसद, मंत्री द्वारा चर्चाएं जारी है। अंततः अद्यतन कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं है। और चूंकि बगैर किसी नोटिफिकेशन/ आदेश के निर्गत होने तक शायद उक्त निर्णय हमारे प्रोन्नतियों पर लागू नहीं होनी चाहिए। जैसे कि उदाहरण स्वरूप सर्वोच्च न्यायालय के समान का समान वेतन या हमारे झारखंड उच्च न्यायालय के फिटमेंट टेबल संबंधित निर्णय वगैर सरकार, विभाग के नोटिफिकेशन-आदेश के बिना लागू नहीं है। इस पर प्रोन्नति के मामले में उपायुक्त से मिलने की बात कही गई है।