राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
लोहरदगा के पांच खिलाड़ियों ने रांची के खेलगांव में आयोजित तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इनमें से चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते, जिनमें...

लोहरदगा, संवाददाता। तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एक आयोजन रांची के खेलगांव में किया गया। तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लोहरदगा जिला से पांच खिलाड़ियों ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें चार खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया है। मेडल प्राप्त करने वाले में जूनियर वर्ग में अंडर 51 किलो वजन में मनजीत उरांव, सिल्वर मेडल अंडर 55 किलो मोहित उरांव, ब्रोंज मेडल सीनियर वर्ग में 46 किलो में मिताली उरांव और जयमाला कुमारी ब्रांच मेडल लाकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला सचिव अजय कुमार महतो द्वारा शुभकामनाएं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।