Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsJharkhand State Open Athletic Meet in Lohardaga from January 30 to February 1 2026
झारखण्ड राज्य लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट जनवरी-फरवरी में होगा

झारखण्ड राज्य लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट जनवरी-फरवरी में होगा

संक्षेप:

झारखण्ड राज्य लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट 30 जनवरी 2025 से 01 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हीरक जयंती के अवसर पर मीट को भव्य बनाया जाएगा। विभिन्न समितियों के संयोजक और सदस्य का चुनाव किया गया। बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

Sat, 22 Nov 2025 02:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। झारखण्ड राज्य लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट का आयोजन 30 जनवरी 2025 से 01 फ़रवरी 2026 के बीच होगा। लोहरदगा के शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन में शुक्रवार को लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के संगठन सचिव संजय कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। 1951 वर्ष से 2026 तक 75 वर्ष तक एथलेटिक्स मीट के निरंतर आयोजन और इस वर्ष हीरक जयंती वर्ष होने पर राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक मीट को भव्य बनाने और सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बजट पारित कर विभिन्न समितियों के संयोजक तथा सदस्य का चुनाव कर जिम्मेदारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खेल मैदान बनाने निमित्त नगर पर्षद प्रशासक से मिलकर मैदान निर्माण कराने की जिम्मेदारी सैयद जाहिद अहमद, अजय प्रसाद प्रजापति, बालक राम तथा विकास महतो को दिया गया। भोजन व्यवस्था संयोजक लाल मोहन केसरी, कुद्दूस कुरैसी, गुड्डू साहू, दानिस अली, कमल केसरी को दी गई। बालक एथलीट जिला परिषद परिसदन में ठहराए जाएंगे| बाहर से आने वाले ऑफिसियल का ठहराव साहू सदन में होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री या मंत्री झारखण्ड सरकार को निमंत्रण निमित्त जिला एथलेटिक एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू को जिम्मेदारी दी गई। जिला कोच के रूप में विकास महतो, नम्रता भगत, मनोज गोप, संतोष राम एवं विनय भगत को जिम्मेदारी दी गई है। राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में बच्चों के लिए भेष बदल प्रतियोगिता,जलेबी रेस, रस्सा खिंच प्रतियोगिता सदस्यों के बीच आकर्षण का केंद्र होंगे। संजय कुमार साहू ने कहा कि एथलेटिक मीट भव्य और शानदार आयोजन किया जायेगा। मदन मोहन पांडेय ने कहा कि विरासत से चली आ रही परम्परा जो गौरवशाली है, निरंतर जारी रखी जानी चाहिए। लाल मोहन केसरी ने कहा कि लोहरदगा जिला फुटबॉल और एथलेटिक में काफ़ी नामी रहा था, उसे पुनः स्थापित किया जायेगा। कार्यकारी जिला सचिव किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष है इसलिए एथलेटिक एसोसिएशन को वर्षो से सेवा देने वालों को विशेष सम्मान दिया जाय। अधिकारियों ने उपायुक्त लोहरदगा डा कुमार ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर 68वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। डीसी द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि मैराथन दौड़ और साइकिल रेस पेशरार से प्रारम्भ कराएं। चूंकि रोड भी अच्छी है और ट्रैफ़िक भी ज्यादा नहीं है। इससे जिले के खिलाडी और सैलानियों का आकर्षण बढ़ेगा। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी ने भी जिला एथलेटिक एसोसिएशन के कार्यों की सराहनीय कार्य बताया। कहा कि नक्सलवा समाप्त हो चुका है अब लोहरदगा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।