Jharkhand Movement Day Celebration on January 3 2025 in Lohardaga झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगी मरांग गोमके की जयंती: अमर किन्डो, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsJharkhand Movement Day Celebration on January 3 2025 in Lohardaga

झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगी मरांग गोमके की जयंती: अमर किन्डो

झारखंड आंदोलनकारी महासभा के तत्वावधान में 3 जनवरी 2025 को लोहरदगा में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी जाएगी। इस अवसर पर क्रांति ज्योति सावित्री फुले बाई की जयंती पर नमन कार्यक्रम भी आयोजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 30 Dec 2024 10:27 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगी मरांग गोमके की जयंती: अमर किन्डो

लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा के तत्वावधान में आगामी तीन जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से लोहरदगा समाहरणालय मैदान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनायी जायेगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उक्त आशय की जानकारी झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किन्डो, सचिव विशेषण भगत, प्रवक्ता अनिल कुमार भगत, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार ठाकुर, चैतू मुंडा, दशरथ उरांव, मनोज उरांव, सोमनाथ उरांव, जगदीश उरांव, नगर अध्यक्ष रूस्तम खान, सचिव दिनेश साहू, भोला भगत, आनंद उरांव, सुखदेव उरांव, जहांआरा बेगम, सीता उरांव, बालोमनी बाखला, अजीत खाखा, तारा खलखो, रामधनी भगत, राजू गुप्ता, सुखराम भगत, बिमलावती कुमारी, लक्ष्मी देवी, जगदीश उरांव, भोला भगत, सूरजमोहन लकड़ा ने संयुक्त रूप से दी है।

नेताओं ने कहा है कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती के साथ-साथ क्रांति ज्योति सावित्री फुले बाई की भी जयंती पर नमन कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, प्रधान महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो विनोद भगत सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्र के (चिन्हित या अचिन्हित) सभी आंदोलनकारियों से अपील की है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंचकर जयंती समारोह को सफल करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।