जय श्री राम समिति ने नए नगर अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया
लोहरदगा में जय श्रीराम समिति की बैठक दुर्गाबाड़ी मंदिर में सुषमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव और अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष अमरेश भारती और महामंत्री चंदन साहू का चयन किया गया। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और नाच-गाना किया।

लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति लोहरदगा की बैठक पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में सुषमा सिंह की अध्यक्षता में की गई। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष व नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव समेत वार्ड 19 के अभिषेक कुमार वार्ड 20 के विक्रम उरांव, वार्ड 22 का विजय उरांव,वार्ड 6 के सुगो देवी को अंग वस्त्र एवं प्रभु राम जी के चित्र को देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद समिति के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की खाली स्थान को ले चर्चा करते हुए अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा की गई l बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष अमरेश भारती एवं जिला महामंत्री चंदन साहू को बनाया गया।
सभी महिला ने पुरुष एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के गानों पर जम के डांस किया। मौके पर संचालन समिति सदस्य सुषमा सिंह,अजय सोनी,शैलेश महतो, परमेश्वर साहू, अनूप गुप्ता,चंदन साहू, कन्हैया करवा, बजरंग करवा, प्रमोद प्रजापति, विनोद राय, गुड्डू राय,अमरेश भारती, पंकज महतो, शैलेश कुमार,रंजीत यादव, भीम महतो, डॉ प्रकाश, जगन्नांदन पौराणिक, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, नगर महामंत्री सुशील पटनायक, आकाश वर्मा,महिला महामंत्री बिंदिया देवी, अमरेश भारती, महेश कसेरा, आकाश वर्मा, सूरज सिंह,गुंजन भारती, तापस राय,सपन दास, पूर्णिमा वर्मा, नितेश जयसवाल, सुरेंद्र साहू, नीतीश मांझी, रवि वर्मा, विटू वर्मा, पंकज महतो, रामकुमार साहू,रामा महतो, संजय साहू, संजय महतो, सरस्वती देवी, निर्मला देवी,छोटू उरांव,संतोष प्रजापति, विवेक अग्रवाल, शुभम मित्तल, मीना बाखला, दीपक साहू,सुनीता देवी समेत सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


