महिलाएं हर परिस्थिति का मुकाबला डटकर करें : मनोरमा एक्का

Mar 09, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के छतरबगीचा में होप संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए मनोरमा एक्का ने महिलाओं के इतिहास से सीख लेने और निडर होकर हर परिस्थिति का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों और सामूहिक भागीदारी ने एकजुटता का परिचय दिया।

महिलाएं हर परिस्थिति का मुकाबला डटकर करें : मनोरमा एक्का

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा छतरबगीचा में होप संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए होप की मैनेजिंग ट्रस्टी और महिला व बाल अधिकार कार्यकर्ता मनोरमा एक्का ने कहा कि हम सभी को महिलाओं के इतिहास से सीख लेने की जरुरत है। हर परिस्थिति का मुकाबला निडर होकर करने की जरुरत है। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। गीत-नृत्य में भाग लेकर जिले के विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने समन्वय और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम महतो, उषा उरांव, सुमन वर्मा, खुर्शीदा अंसार, प्रेममणि, इंदु, आरती, ममता, यशोदा, अंजू, मंजू, सरिता, विनीता, गीता, उज्ज्वल, अरविंद आदि ने अहम भूमिका निभायी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।