महिलाओं की सहभागिता के बिना विकसित समाज की कल्पना नहीं: राधा तिर्की

Mar 09, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के डोका गांव में महिला दिवस मनाया गया। जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा परवीन ने भी महिलाओं को समाज के विकास में सक्रिय होने का संदेश दिया।

महिलाओं की सहभागिता के बिना विकसित समाज की कल्पना नहीं: राधा तिर्की

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के डोका गांव में महिला सशक्तिकरण और विकास को लेकर महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता और समानता के बिना विकसित समाज का कल्पना करना संभव नहीं है। लड़कियां और महिलाएं राजनीति, खेल, प्रशासन के अलावा वकील,शिक्षिका,इंजीनियर बन कर विभिन्न तरह से देश और समाज में बिना भेद भाव के देश और समाज को विकसित करने में अपनी योगदान दे रहीं हैं। महिलाओं ने अपनी मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि घर की चहारदीवारी से बाहर निकल कर आप सब भी अपने योग्यतानुसार आगे बढ़ने का प्रयास करें और समाज की बुराइयों को मिटा कर राज्य व देश के साथ गांव को विकसित करने में अपना अपना योगदान दें।कांग्रेस

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा परवीन ने कहा कि महिलाओं को प्रेरित करने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं को शिक्षित हो कर समाज को आगे बढ़ने के लिए हमेसा तत्पर रहना होगा। नेहा द्विवेदी ने महिलाओं से सशक्त व आत्मनिर्भर बनने की अपील की। मौके पर मनीषा एक्का, मुन्नी देवी,अंजली उरांव, सरिता टोप्पो,जूही उरांव, कलावती उरांव,सुमती उरांव, रीना देवी के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।