ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाकिसानों को दी गई खेती और योजनाओं की जानकारी

किसानों को दी गई खेती और योजनाओं की जानकारी

जिला कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के तत्वावधान में कैरो प्रखंड के सढ़ावे में एक दिवसीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सहायक कृषि अधिकारी...

किसानों को दी गई खेती और योजनाओं की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSat, 23 Oct 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

कैरो। प्रतिनिधि

जिला कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के तत्वावधान में कैरो प्रखंड के सढ़ावे में एक दिवसीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया।

इसमें सहायक कृषि अधिकारी कुलदीप ओहदार, तकनीकी सहायक दिनेश चंद, भ्रमण शील पशु चिकित्सा अधिकारी डा अनिल कुमार, डॉ अरुण कुमार प्रखंड कृषि अधिकारी सुनील कुमार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार, विजय आलोकित रूंडा आदि ने किसानों को सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और लाभदायक आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी।

तकनीकी सहायक ने जैविक खाद, मिट्टी जांच, दलहन की वैज्ञानिक विधि, बीजोपचार, श्रीविधि से गेहूं की वैज्ञानिक खेती, सूक्ष्म पोषक तत्व, जिंक बोरोन, चूना आदि के प्रयोग के बारे में बताया। गेहूं बीज वितरण, जैविक खेती और गोबर खाद के प्रयोग के बारे में किसानों को बताया गया। डा अरुण कुमार ने पशुपालन के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा कई गांव के किसान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें