लोहरदगा के अमित दुबई में फंसे, एयरस्ट्राइक तनाव के बीच दोस्तों संग मनाई होली

Mar 06, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के अमित कुमार दुबई में दोस्तों के साथ फंसे हुए हैं। 25 फरवरी को घूमने गए थे और एयरस्ट्राइक के कारण उनकी वापसी टल गई। होली के मौके पर परिवार की याद आई, लेकिन उन्होंने सादगी से त्योहार मनाया। शारजाह से दिल्ली के लिए फ्लाइट मिल गई है, जिससे वे जल्द लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

लोहरदगा के अमित दुबई में फंसे, एयरस्ट्राइक तनाव के बीच दोस्तों संग मनाई होली

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा निवासी अमित कुमार खाड़ी में युद्ध के हालात में इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं। अमित अपने दोस्तों के साथ 25 फरवरी को घूमने के लिए दुबई और अबू धाबी गए थे। 28 फरवरी को अबू धाबी से कोलकाता लौटने की उनकी फ्लाइट निर्धारित थी, लेकिन हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एयरस्ट्राइक के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुछ समय के लिए एयरबेस बंद कर दिया गया। इसके चलते उनकी वापसी टल गई और उन्हें दुबई में ही रुकना पड़ा।अचानक बदली परिस्थितियों के बीच होली का पर्व भी आ पहुंचा। परिवार और अपनों से दूर होने का दर्द साफ झलक रहा था, क्योंकि घर पर परिजनों के साथ होली मनाने का आनंद ही अलग होता है।

इसके बावजूद अमित और उनके दोस्तों ने हिम्मत नहीं हारी और दुबई में ही सादगी और उत्साह के साथ होली मनाई। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।अमित ने बातचीत में बताया कि विदेश में इस तरह की स्थिति का सामना करना आसान नहीं था, लेकिन सभी ने सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखा। उन्होंने कहा कि परिवार की याद इस बार कुछ ज्यादा ही आई, फिर भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी।होली के दिन ही एक राहत भरी खबर मिली। शारजाह से दिल्ली के लिए फ्लाइट उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही अमित और उनके साथियों ने तुरंत टिकट बुक कर ली। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच मार्च की रात 10 बजे शारजाह से उड़ान रवाना होगी और तड़के लगभग तीन बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है।अमित और उनके साथी अब ईश्वर की कृपा तथा संयुक्त अरब अमीरात और भारत सरकार के सहयोग से सकुशल स्वदेश लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि घर पहुंचने के बाद वे परिवार के साथ विलंबित होली जरूर मनाएंगे।यह अनुभव उनके लिए चुनौतीपूर्ण जरूर रहा, लेकिन इसने उन्हें धैर्य, एकजुटता और सकारात्मक सोच की अहमियत भी सिखाई।फोटे-01- दुबई में एयरस्ट्राइक के बीच दोस्तों संग होली मनाते लोहरदगा के अमित

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।