पति की पिटाई से पत्नी गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पति की पिटाई से पत्नी गंभीर, अस्पताल में भर्ती

संक्षेप:

लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में पति बिलास उरांव ने मामूली विवाद के चलते पत्नी मंजू उरांव की पिटाई कर दी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। मंजू ने बताया कि बिलास अन्य महिला के साथ रहता है और बच्चों को...

Aug 25, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा में एक पति द्वारा की गई पिटाई से पत्नी की हालत गंभीर हो गई है। घायल महिला मंजू उरांव का पति बिलास उरांव है। जिसने मामूली विवाद में पत्नी की पिटाई कर उसे घायल कर दिया है। मंजू उरांव ने बताया कि बिलास उरांव अन्य महिला के साथ दूसरे गांव में रहता है। पत्नी और बच्चों को आर्थिक सहायता नहीं देता है। इसी को लेकर विवाद हुआ था। उसने उसकी पिटाई कर दी। बीते रात पति बिलास उरांव घर आया था। पिटाई से महिला की स्थित इतनी गंभीर है कि वह बोलने तक मे असमर्थ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंजू उरांव को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।