
सजग नागरिक मानव अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं : कलिंदर
लोहरदगा में मानवधिकार दिवस का आयोजन उत्क्रमित मिडिल स्कूल हिसरी जामुन टोली में किया गया। इस कार्यक्रम में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के महत्व को बताया गया और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया। इसके अलावा विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
लोहरदगा, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा बुधवार को उत्क्रमित मिडिल स्कूल हिसरी जामुन टोली किस्को में मानवधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किस्को प्रखण्ड पीएलबी साहिद हुसैन, बगडू थाना पीएलबी कलिंदर उरांव, हिसरी पंचायत पीएलबी निशा कुमारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिका और सैकड़ों छात्र-छात्रा और ग्रामीण उपस्थित हुए। इस दौरान कलिंदर ने बताया कि मानवधिकार दिवस को 10 दिसंबर 1948 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के रूप में लागू किया था। इसी दिन की याद में हर साल 10 दिसंबर को विश्व मानवधिकार दिवस मनाया जाता है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मानव अधिकारों के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया।
मानव अधिकार सभी व्यक्तियों के लिए समानता, न्याय और गरिमा को बढ़ावा देती है। यह अधिकार हमें स्वतंत्रता, सुरक्षा और विकास के अवसर प्रदान करती है। जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा का अधिकार देता है। बिना किसी भेदभाव के जन्म से मृत्यु तक का अधिकार है। शिक्षा का अधिकार अर्थात प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार है। मानव अधिकार सिर्फ मानव के अधिकारों की रक्षा नहीं, बल्कि उनके मूल्य की रक्षा है। जिससे मानवता जिंदा रहे प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे के हक का ख्याल रखें। किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव ना हो। मानव अधिकारों के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सेवा से मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गयी। शिक्षा, स्पांसरसिप योजना, बाल विवाह, साइबर क्राइम, सड़क दुर्घटना, नशामुक्ति, मोटर एक्सीडेंट, डायन बिसाही, स्वास्थ्य, नालसा टोल फ्री नं-15100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




