Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsHonor Ceremony for Talented Students and Community Leaders in Lohardaga
प्रजापति समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

प्रजापति समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

संक्षेप:

लोहरदगा में कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों, भूतपूर्व और वर्तमान सरकारी अधिकारियों, शिक्षकों और कलाकारों को सम्मानित...

Sep 29, 2025 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट लोहरदगा द्वारा रविवार को आनंद सरस्वती बल निकेतन पावरगंज कुम्हार मोहल्ला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के दसवीं-बारहवीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों, केंद्र और राज्य सरकार के भूतपूर्व अधिकारी, कर्मचारी, वर्तमान कर्मचारी, शिक्षक, कलाकार मूर्तिकार और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रेम प्रजापति, संरक्षक विनोद प्रसाद, दिनेश प्रजापति, कमल महतो, सी महतो, प्रदीप प्रजापति, विनोद प्रजापति आदि ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि समाज के युवा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कवि चंदन प्रजापति ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की रीढ़ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षा के माध्यम से ही हम अपनी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सम्मान समारोह में प्रतिभावान का न सिर्फ मनोबल बढेगा बल्कि अन्य के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगा। जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने कहा कि समाज पिछले 10 वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक तथा कला के क्षेत्र में लगातार ट्रस्ट काम कर रही है। उन्होंने समाज में संगठन की मजबूती तथा शिक्षा पर जोर दिया। संरक्षक विनोद प्रसाद ने कहा कि यह प्रतिभा सम्मान समारोह समाज के प्रतिभावान का मनोबल बढ़ाएगा। इस अवसर पर विनोद प्रजापति,संरक्षक नागेंद्र प्रजापति, वासुदेव महतो आदि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज का विकास हम सभी का लक्ष्य है।