कैरो ठाकुरबाड़ी में ऐतिहासिक डोल मेला का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुर बाड़ी में ऐतिहासिक डोल मेला का शुभारंभ राधा कृष्ण के पूजन के साथ हुआ। इस मेले में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यह पूजा पांच दिनों तक चलेगी और पंचमी को भव्य डोल मेले का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कैरो ठाकुरबाड़ी में ऐतिहासिक डोल मेला का आयोजन

कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुर बाड़ी में बुधवार को ऐतिहासिक डोल मेला का शुभारंभ राधा कृष्ण के पूजन साथ हुआ। इस अवसर पर कैरो प्रखंड के अलावा जिले के कई जगहों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। आचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने विधिवत पूजन कराकर मेले का शुभारंभ कराया। राधे कृष्ण का विधिवत पूजन ठाकुरबाडी में लगातार पांच दिनों तक होगा, इसके उपरांत पंचमी को भव्य डोल मेले का आयोजन करने के बाद इसका समापन होगा। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने राधे कृष्ण के पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद चढ़ाया। युवा पारंपरिक फगुआ गीत-संगीत के साथ खूब थिरके।आयोजन

में मंटू साहू, मिठू साहू, कुमार साहू, जगदीश साहू, मनोज साहू, गौतम साहू, टुनू साहू, अनुज साहू सहयोग किया।फोटो--10-- लोहरदगा के कैरो में श्रीराधे-कृष्ण डोल उत्सव में शामिल भक्तजन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।