हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन एकता का संदेश

Apr 05, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में मनोकामना शिव मंदिर परिसर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संघ के प्रमुख सदस्यों ने हिंदू संस्कृति की प्रासंगिकता पर चर्चा की। वक्ताओं ने पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन एकता का संदेश

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा ब्लाक कॉलोनी स्थित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन समिति अध्यक्ष उदय शेखर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के प्रांत संचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल,प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक सकलदेव चौरसिया, विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, आरएसएस सह संपर्क प्रमुख एवं आयोजन समिति अध्यक्ष उदय शेखर, सचिव नवरत्न शर्मा, गुरूकुल के आचार्य शरच्चंद्र आर्य, चंद्रपति यादव, सुषमा सिंह,दीप्ति राय,बीना देवी एवं गुप्तेश्वर गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिंदू विचारधारा की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।

कहा गया कि हिंदू सनातन संस्कृति विश्व की प्राचीनतम और समृद्ध परंपराओं में से एक है,जो वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः जैसे मूल्यों पर आधारित है। वक्ताओं ने समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और संगठित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्तमान समय में अपनी जड़ों,परंपराओं और संस्कारों को सहेजते हुए नई पीढ़ी को सही दिशा देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। सामाजिक समरसता,राष्ट्रहित और धार्मिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा,महिलाएं एवं बुद्धिजीवी वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन परमेंद्र सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।