Lohardaga News: हिंडालको ने 11 ग्रामीण समूहों को बांटे नगाड़ा-मांदर
Lohardaga News: हिंडालको ने सोमावार को लोहरदगा में सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत 11 ग्रामीण समूहों को नगाड़ा और मांदर वितरित किए। इस पहल से ग्रामीण त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में लाभ होगा, साथ ही क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। हिंडालको ग्रामीणों के हित में कई कार्यक्रम चला रहा है।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। हिंडालको के बगड़ू हिल माइंस की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सोमवार को 11 ग्रामीण समूहों के बीच नगाड़ा और मांदर का वितरण किया गया। पतरातू नवाटोली, हेसपेढ़ी, भुसार, नीचे बगरू, बेथात और मेरले गांव के ग्रामीण समूहों को पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए। मौके पर हिंडालको के सहायक महाप्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ ने कहा कि नगाड़ा और मांदर का उपयोग ग्रामीण पर्व-त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में कर सकेंगे। इससे क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा मिलेगा तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हिंडालको सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्रामीणों के हित में लगातार जनोपयोगी कार्यक्रम चला रहा है।कार्यक्रम
में प्रबंधक उज्ज्वल मिश्रा, गौरी शंकर प्रसाद, निताई दंडपद, प्रद्युम्न कुमार, सौरभ आचार्य, अबीर चक्रवर्ती, विशाल त्रिवेदी, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, बुधवा उरांव, अंबर सिंह चौहान, बल गोबिंद, बंधन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। संचालन सीएसआर के सहायक प्रबंधक भास्कर सिन्हा ने किया।


