Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsHindalco CSR Initiative Distributes Fish Seeds to Empower Local Fish Farmers in Lohardaga
मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीण: शंभू शरण वशिष्ठ

मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीण: शंभू शरण वशिष्ठ

संक्षेप:

लोहरदगा में हिंडालको के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 200 किलोग्राम मछली बीज का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और वैकल्पिक कृषि के तहत मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कई अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।

Nov 11, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। हिंडालको सीएसआर के तहत मंगलवार को खनन क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण मत्स्य पालकों के बीच आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने तथा वैकल्पिक कृषि में मत्स्य पालन को अपना कर स्वावलंबन बनने में पहल करते हुए मछली बीज वितरण किया गया। 200 किलोग्राम बगड़ू खनन क्षेत्र में मत्स्य अंगुलिकाओं का वितरण किया गया। मौके पर महाप्रबंधक खान सुरक्षा अजय कुमार पांडे, वरीय खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ मौजूद रहे। अजय पांडे ने मत्स्य पालकों को वैकल्पिक कृषि के रूप में हिंडालको सीएसआर द्वारा प्रदत्त मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। वरीय खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ ने कहा कि हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा मत्स्य पालन में इस प्रयास की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन आर्थिक रूप से समृद्धि में सहायक है। दिए जा रहे साधनों का समुचित लाभ लें। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन में महाप्रबंधक सुरक्षा अजय पांडे, खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ, सुनील चौधरी, विकास गुप्ता, अभिनव कुमार, भास्कर सिन्हा, मलय पुष्टि, प्रद्युम्न कुमार, कुमारी माधुरी, रानी कुमारी, प्रज्वल साहू, रूपक दुबे, निताई डंडापाट, धर्मेंद्र कुमार, अभय भारती, विवेक सिंह, आशीष कुमार, सुजल सिंह, सौरव आचार्य, दिनेश राम, मनोज द्विवेदी, विशाल त्रिवेदी, उज्जवल मिश्रा समेत केंदतोली, करम टोली, बगड़ू, भुसाड, दलदलिया, जामुनटोली, बांडी, बेटहट, सियार पाड़ा समेत आसपास के गांव के मत्स्यपालक लाभान्वित हुए।