मेडिकल आफिसर सभी महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करें- डीसी
लोहरदगा में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रसव पूर्व जांच, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों के टीकाकरण, और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गई। सेविकाओं और सहायिकाओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

लोहरदगा, संवाददाता।उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्देश देते हुए प्रसव पूर्व जांच, पहली तिमाही में प्रसव पूर्व जांच निबंधन, गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबीन की जांच, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना मद में आवंटन की स्थिति, लिंगानुपात, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, एमटीसी केंद्रों में बच्चों की भर्ती की स्थिति, टीबी मरीजों की जांच व उनकी वर्तमान स्थिति, कुष्ठ रोग जांच आदि बिंदुओं की समीक्षा की।प्रसव पूर्व जांच में निबंधन बढ़ाने के लिए सेविका, सहायिका, सहिया आदि के जरिये मोबिलाइज करने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर अग्रतर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला में अवस्थित एमटीसी केंद्रों में अतिकुपोषित बच्चों की भर्ती के लिए उपलब्ध बेड को सौ प्रतिशत भरने व उनकी मॉनिटरिंग का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया।पीएम अभीम और 15वें वित्त आयोग अंतर्गत मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिला में निर्मित क्रिटिकल केयर ब्लॉक की भी समीक्षा करते हुए उसे हैण्डओवर कराने को कहा।विभाग में स्वीकृत पदों और उसमें कार्यरत बल की समीक्षा की गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


