Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsGrand Tribute Ceremony for Netaji Subhas Chandra Bose s Birth Anniversary in Lohardaga
नेताजी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नेताजी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संक्षेप:

लोहरदगा के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बंग समाज, जिला प्रशासन और गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में झंडोत्तोलन, आतिशबाजी और मिठाइयों का वितरण हुआ। युवाओं ने नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही।

Jan 23, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंग समाज, जिला प्रशासन के आला अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पूर्व बंग समाज के वयोवृद्ध सदस्य विजय गोपाल दत्ता द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई। उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण हुआ। जिससे पूरा सुभाष चौक देशभक्ति के रंग में रंग गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उपायुक्त डा ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल अधिकारी अमित कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने नेताजी के विचारों और देशभक्ति से प्रेरणा लेने की बात कही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में नेताजी के त्याग, साहस और आज़ादी के संघर्ष में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। मौके पर विजय गोपाल दत्ता, महेश सिंह, दीनबंधु डे, संगीता कुमारी, रिक्की कुमार, मलय दत्ता, कुमेद रंजन, सोमू दत्ता, गोपाल साहू समेत बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद थे।