
शोभा यात्रा के बाद निंगनी में पंडाल के पट खुले
लोहरदगा के निंगनी भांवरटोली में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। डा टी साहू ने पंडाल का शुभारंभ किया और माता रानी से राज्य की सुख शांति की कामना की। शोभा यात्रा में...
लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के निंगनी भांवरटोली में सोमवार को मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश शोभा यात्रा आयोजित की गई। दुर्गा माता और श्री राम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। शोभा यात्रा में लोहरदगा के समाजसेवी डा टी साहू शामिल हुए और पंडाल का शुभारंभ किया। पूजा समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार ने डा साहू को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया। डा साहू ने माता रानी से राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मौके पर कृष्णा प्रसाद साहू, दीपक साहू, रंजीत साहू, अंबुज कुमार समेत क्षेत्र के भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


