जय श्रीराम समिति ने मनाया चूड़ा-तिलकुट उत्सव, उमड़ी सनातनियों की भीड़

Jan 07, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा में जय श्रीराम समिति द्वारा चूड़ा-तिलकुट-गुड़-दही मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोग, विशेषकर महिलाएं, इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन हर साल होता है और समिति के प्रति लोगों का गहरा लगाव दर्शाता है। सदस्यों ने मिठास और अपनत्व के महत्व पर जोर दिया।

जय श्रीराम समिति ने मनाया चूड़ा-तिलकुट उत्सव, उमड़ी सनातनियों की भीड़

लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति लोहरदगा के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड के निंगनी पंचायत, भंडरा प्रखंड और गुमला जिले के सिसई प्रखंड में चूड़ा-तिलकुट-गुड़-दही मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला संचालन समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संचालन समिति की सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि यह आयोजन हर साल किया जाता है और प्रखंडों में इसे धूमधाम से मनाया जाना समिति के प्रति लोगों के गहरे लगाव को दर्शाता है।

वहीं, जिला संचालन समिति सदस्य लक्ष्मी भगत ने कहा कि जिस तरह तिलकुट और गुड़ में मिठास होती है, वैसी ही मिठास और अपनत्व समिति के हर पदाधिकारी एवं सदस्यों के व्यवहार में होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।