Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsGrand Celebration of Maharaja Agrasen Jayanti by Agarwal Sabha Lohardaga
महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई

महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई

संक्षेप: लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या चौदह--22 सितंबर महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से

Tue, 23 Sep 2025 12:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता।अग्रवाल सभा, लोहरदगा के द्वारा सोमवार को अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रातः आठ बजे अग्रवाल सभा के झंडे को संरक्षक ज्ञानचंद अग्रवाल के द्वारा फहराया गया। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, युवा, महिलाएं, बच्चे ढोल नगाड़ों के साथ शामिल हुए। महाराजा अग्रसेन महाराज की झांकी के साथ बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में निकाली गई।शोभायात्रा में महिलाएं मराठी परिधान और हाथ में तलवार और ध्वजा पताका से सज्जित होकर निकली थी। शोभायात्रा अग्रसेन भवन से निकलकर लहेरी मोहल्ला, हटिया गार्डन से होते हुए तेतरतर मार्ग से संकट मोचन महावीर मंदिर गुदरी बाजार से अग्रसेन पथ मार्ग से बरवाटोली, मिशन चौक होते हुए अग्रसेन भवन में समाप्त हुई।

इसके बाद महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के बाद समाज के मेधावी बच्चों के बीच प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया। आयोजन में समाज के प्रबुद्ध वर्ग महिलाएं, युवा, बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि समाज के कुरीतियों को दूर करना है। नशा पान और अश्लील रील्स, सोशल मीडिया एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल से बच्चों को दूर रखना है। उनके बीच अच्छे संस्कार, बड़ों और महिलाओं को सम्मान देने के लिए प्रेरित करना है। जिससे बच्चे बड़े होकर समाज और देश के विकास में बढ़-चढ़कर के भागीदारी निभा सके। कार्यक्रम में चंद्रशेखर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शशिधर लाल, नवल किशोर गोयल, धनंजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कन्हैया प्रसाद, नितेश कुमार, चंदन गोयल, रमेश अग्रवाल, नीरव अग्रवाल अध्यक्ष अजय मित्तल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीश मित्तल, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष रीता अग्रवाल, सचिव कनक लता, लक्ष्मी गोयल, नीति भारतीय, राखी अग्रवाल, आरती अग्रवाल आदि मौजूद रहे।