Lohardaga News: भक्ति और उल्लास के साथ मना 48वां भादो महोत्सव
Lohardaga News: लोहरदगा में श्री राणी सती दादी जी का 48वां भादो अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 51 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल पाठ किया। गणेश वंदना और भजन जागरण का आयोजन किया गया। चंदन स्टार शर्मा और प्रिया कुमारी सिंह जैसे कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु आनंदित हुए।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। श्री राणी सती दादी जी का 48वां भादो अमावस्या महोत्सव लोहरदगा के निर्माणाधीन राणी सती दादी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दादी जी का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। 51 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रीति-रिवाज के साथ मंगल पाठ किया। वहीं संध्या बेला में गणेश वंदना के साथ भजन जागरण महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विधि-विधान के साथ अखंड दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं के लिए सवामणी प्रसाद का भोग लगाया गया। बाहर से आए भगवती जागरण भजन मंडली के साथ प्रसिद्ध गायक चंदन स्टार शर्मा एवं गायिका प्रिया कुमारी सिंह ने अपने मधुर भजनों से दादी दरबार को भक्तिमय बना दिया।
कलाकारों ने गणेश वंदना के बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। किसने सजाया मैया तेरा दरबार, बड़ा प्यारा लागे, बड़ा सोना लगे, छूम-छूम छना-ना बाजे मैया पांव, शंकर चौड़ा रे महामाई, मेरी मैया मेरे घर आई और कितनी अच्छी है तू, कितनी भोली है ओ मां सहित कई भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।

