मंजूरमति हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Nov 23, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के मंजूरमती हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें लोक नृत्य और देशभक्ति से भरा माइम एक्ट शामिल था।

मंजूरमति हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लोहरदगा, संवाददाता। मंजूरमती हाई स्कूल, महादेव आश्रम लोहरदगा के सभागार में रविवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर अतिथियों ने परंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत और गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मनोज्ञा पांडेय ने विद्यालय की उपलब्धियों और लक्ष्य से मौजूद लोगों को अवगत कराया। स्कूली बच्चों ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबको प्रभावित किया। नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के बच्चों ने दिल है छोटा सा-गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं कक्षा एक द्वारा रीमिक्स गीत पर नृत्य और कक्षा दो ने पुराने और नए समय के एक्ट पर खूब तालियां बटोरीं। छठी कक्षा के जूनियर सेक्शन ने पुराने रीमिक्स गीतों और कक्षा षष्टम और सप्तम द्वारा झारखंडी कोयल बोले डांस कर राज्य की लोक-संस्कृति को मंच पर उतार दिया। कक्षा दशम के बच्चों ने मराठी नृत्य से सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया। कक्षा एक से तीन के छात्रों का पहाड़िया लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में ऊर्जा से भरी प्रस्तुतियां कक्षा अष्टम और नवम द्वारा छत्तीसगढ़ी डांस,कक्षा षष्टम के छात्रों द्वारा ढफली वाले डांस से मंच को संगीतमय बना दिया। कक्षा दसवीं का माईम एक्ट देशभक्ति से भर देने वाला रहा। राजस्थानी कलबेलिया नृत्य, असम का बिहू नृत्य प्रभावशाली रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।