ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाग्राम प्रधान संघ का हुआ गठन

ग्राम प्रधान संघ का हुआ गठन

लोहरदगा भंडरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने 21 जनवरी को बैठक कर ग्राम प्रधान संघ का गठन किया। धोबाली ग्राम प्रधान सुरेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस...

ग्राम प्रधान संघ का हुआ गठन
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 22 Jan 2020 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा भंडरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने 21 जनवरी को बैठक कर ग्राम प्रधान संघ का गठन किया। धोबाली ग्राम प्रधान सुरेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारो चट्टी के ग्राम प्रधान महावीर उरांव को अध्यक्ष, कोटा के सोमा उरांव को सचिव, हाटी के विद्यासागर उरांव उपाध्यक्ष और सोरंदा के सुखदेव उरांव को सर्व सहमति से कोषाध्यक्ष के रुप में चयन किया। इसके अलावे शेष सभी ग्राम प्रधान सदस्य चुने गये। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ हक और अधिकारों पर चर्चा करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा को मजबूत करने की बात हुई। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने बीडीओ रंजीता टोप्पो और सीओ महेन्द्र कुमार से भेंट कर अपना परिचय दिया और समस्याओं की जिक्र की। दोनों अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान चूमनु उरांव, महेश उरांव, बंधु, देवा, टुन्नु, महादेव, मंगा, बुधराम, जेना, सुनील, कृष्णा, एतवा, बासु, करमा, रमेश, जुरा, शुकरा उरांव उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें