छात्राओं के लिए स्वच्छ और व्यवस्थित हो शौचालय

Feb 14, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में स्कूलों में बेटियों की शिक्षा के लिए शौचालयों की कमी गंभीर समस्या बन गई है। अभिभावकों का कहना है कि जब तक बेटियों के लिए स्वच्छ और व्यवस्थित शौचालय नहीं होंगे, तब तक उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। इससे हर महीने विशेष दिनों में छात्राओं को स्कूल से दूर रहना पड़ सकता है।

छात्राओं के लिए स्वच्छ और व्यवस्थित हो शौचालय

लोहरदगा,संवाददाता। सरकार बालिका शिक्षा पर खूब ज़ोर देती है घ्र मंच से बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जाता है। लेकिन विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा और जरूरतों पर कोई ध्यान नही दिया जाता है। जिले के विद्यालयों के शौचालय बेटियों की शिक्षा पर ग्रहण लगाने के लिए काफी हैं। स्कूल में चाहिए गर्ल्स टॉयलेट अभियान के सातवें दिन हिंदुस्तान की टीम ने छात्राओं के अभिभावकों से संवाद किया तो उन्होंने एक सुर में कहा कि बेटियों के लिए विद्यालय में स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालय की व्यवस्था होगी, तभी छात्राएं शिक्षा में बेहतर कर पाएंगी। अन्यथा हर महीने उन्हें विशेष दिनों में विद्यालय से दूर रहना पड़ेगा और इससे उनकी पढ़ाई का नुकसान होना लाजिमी है।

अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यालय में शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधा ही नहीं होगी, तो बच्चियों के लिए नियमित विद्यालय जाने और लंबे समय तक विद्यालय में रहने में दिक्कत होगी ही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।