ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाबैंक साहू परिवार को न्याय दिलाएं: आलोक

बैंक साहू परिवार को न्याय दिलाएं: आलोक

लोहरदगा के राजनीतिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू से 18 मार्च कैरो प्रखंड के गुडी गांव निवासी अधिवक्ता किशन साहू अपने पुत्र उमेश साहू के साथ मिले। उन्हें बताया कि लोहरदगा के बैंक अधिकारी की मिलीभगत और...

बैंक साहू परिवार को न्याय दिलाएं: आलोक
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाThu, 19 Mar 2020 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा के राजनीतिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू से 18 मार्च कैरो प्रखंड के गुडी गांव निवासी अधिवक्ता किशन साहू अपने पुत्र उमेश साहू के साथ मिले। उन्हें बताया कि लोहरदगा के बैंक अधिकारी की मिलीभगत और लापरवाही के कारण उनके खाते से सात लाख दो हजार रूपए की राशि निकाल ली गई है वह विगत लगभग डेढ़ माह से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक अधिकारी अबतक कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने श्री साहू से सहायता कर उनकी राशि बैंक से दिलाने का आग्रह किया। श्री साहू उन्हें लेकर तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें इनसब बातों से अवगत कराया। इस दौरान किशन साहू ने पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक को बताया कि उनका खाता अपर बाजार लोहरदगा में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है। पांच फरवरी को उन्होंने दस हजार रूपए निकासी के लिए चेक काउंटर में दिया। तो उन्हें बताया गया कि अकाउंट में मात्र 87 रूपए हैं। चेक को वापस कर दिया गया। उन्होंने अपने पासबुक को अपडेट करवाया। घर में आकर जांच करने पर पाया कि अकाउंट से फोन ट्रांसफर के द्वारा सात लाख दो हजार रूपए अक्टूबर 2019 और फरवरी 2020 के बीच कर दिया गया है। इस संबंध उन्होंने शाखा प्रबंधक से मुलाकात की। बैंक ने उन्हें मेरा स्टेटमेंट और विशनु टाना भगत पिता मधेइया टाना भगत मसमानो गांव के अकाउंट का स्टेटमेंट दिया। स्टेटमेंट की जांच करने पर पाया गया कि उनके अकाउंट में पता मसमानो गांव दर्ज है। जबकि उनके अकाउंट में पता गुड़ी दर्ज था। साथ ही उनके अकाउंट और विशनु टाना भगत के अकाउंट में विशनु टाना भगत का फोन नंबर दर्ज है। इस दौरान विष्णु टाना भगत के अकाउंट में मेरे अकाउंट से 28 अक्टूबर 2019 को कुल 95 हज़ार रूपए ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने एसपी को बताया कि बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही के कारण उनके खाते से सात लाख दो हजार निकाला गया है। उन्होंने एसपी से कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी राशि दिलाने की मांग की। एसपी ने इस संबंध में समुचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें