सेवा भारती के मेडिकल कैंप में मरीजों का हुआ फ्री इलाज
लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या चार--08 फरवरी सेवा भारती के मेडिकल कैंप में मरीजों

लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती लोहरदगा ने चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसकी शुरूआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में 41 लोगों का इलाज कर दवाएं दी गईं। हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का नि:शुल्क जांच किया गया। दीपक सर्राफ ने कहा कि उतार- चढ़ाव के इस मौसम में स्वास्थय के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है। एकाएक गर्म वस्त्र पहनना बंद न करें, और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहें।
डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि कोई भी दवा डाक्टर के सलाह से ही ले एंटीबायोटिक दवा बिना डाक्टर के सलाह से कभी न लें और पीने में गर्म पानी का ही सेवन करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


