Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFree Health Camp Organized by Seva Bharti in Lohardaga - Health Checkups for 29 People
स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है--दीपक

स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है--दीपक

संक्षेप:

लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 29 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन और अन्य जांच की गई। यह शिविर हर रविवार को आयोजित किया जाएगा।

Jan 11, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से की। इस कड़ाके की ठंड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पर 29 लोग अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नहीं तो सब कुछ बेकार है। स्वास्थ के प्रति लापरवाही नहीं बरतें। नियमित रूप से अपने स्वास्थ की जांच कराते रहे। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते ठंड पर बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान देने की आवश्यकता है। बिना कारण घर से न निकले। गर्म पानी का सेवन करें। बीमारी होने पर बीमारी से संबंधित डाक्टर की सलाह से ही दवा लें। उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना स्वास्थ चेकअप करवाकर अपने बीमारियों का यहां डाक्टर के इलाज से स्वस्थ हो रहे हैं। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाई जाती हैं। शिविर में गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अतुल सर्राफ, ममता बंका, अंजलि सर्राफ, गोपाल महतो, तपेश्वर प्रसाद, संदीप उरांव, सच्चिदानंद अग्रवाल, बिंदेश्वरी मिस्त्री, मीना देवी, नंदलाल महतो, नवनीत गौर, संगीता वर्मा, आकाश गुप्ता, श्यामसुंदर कुमार, अजीत उरांव, राधा देवी, गुंजन कुमारी, सरोज उरांव, दीपक कुमार राय, विकास अग्रवाल, साणीउल्लाह अंसारी, जयंती उरांव आदि मौजूद रहे।