Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFree Health Camp Organized by Seva Bharti in Lohardaga for Community Wellness
बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी: दा कुमुद

बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी: दा कुमुद

संक्षेप:

लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 42 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने नियमित व्यायाम और योग के महत्व को बताया। शिविर हर रविवार एक घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

Jan 25, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी, सहसचिव सूरज साव ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 42 लोगों ने जांच कराई। इसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। साथ ही अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ जांच आधे खर्च में ही कराई गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि शरीर स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह नियमित रूप से व्यायाम और योग अभ्यास अत्यंत ही आवश्यक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वस्थ शरीर ही आपकी जमा पूंजी है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने पर सब पूंजी खाली हो जाएगी। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे आते और जाते मौसम पर कई बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। इसके लिए नियमित रूप से स्वास्थ जांच अवश्य कराते रहें। उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और सहसचिव सुरज साव ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना स्वास्थ चेकअप कराकर अपने बीमारियों का यहां डाक्टर के इलाज से स्वस्थ हो रहे हैं। शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाई जाती हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि लोगों को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक करना। शिविर में अतुल सर्राफ, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अंजलि सर्राफ, चंपा देवी, कमला देवी, विकास कुमार, विमला देवी, नंदलाल महतो, मेरी देवी, मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, पर्वतीय उरांव, सुरेश उरांव, सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, गोपाल महतो, सुरेंद्र गुप्ता, शंभू सिंह, किशोर अग्रवाल, अन्वेशा परी, तपेश्वर प्रसाद अग्रवाल, सूरज प्रसाद, रमेश शर्मा, बृजेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, संदीप उरांव, उमा देवी, सत्य प्रकाश, मंगरु भगत, अफरोज आलम, साणीउल्लाह अंसारी, आकाश प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।