Lohardaga News: फ्री मेडिकल कैंप में 43 लोगों का हुआ इलाज
Lohardaga News: लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा 220वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने किया। 43 लोगों ने इलाज कराया। दीपक सर्राफ ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए लोगों को सचेत किया।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा की ओर से चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को 220वें निःशुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष से परिसर गूंज उठा। शिविर में 43 लोगों ने इलाज कराया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करने और शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।


