Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFoundation Laid for Shed Construction in Lohardaga by MP Sukdev Bhagat
सांसद ने दुर्गाबाड़ी परिसर में रखी शेड निर्माण की आधारशिला

सांसद ने दुर्गाबाड़ी परिसर में रखी शेड निर्माण की आधारशिला

संक्षेप:

लोहरदगा के दुर्गाबाड़ी परिसर में सांसद सुखदेव भगत ने सांसद निधि से शेड निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनका दायित्व है। श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए यह शेड बनाया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।

Jan 25, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता।दुर्गाबाड़ी परिसर, लोहरदगा में सांसद निधि से बनने वाले शेड निर्माण की आधारशिला एक सादे समारोह में सांसद सुखदेव भगत ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समिति के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि उन्हें यहां कई बार आने का मौका मिला है। उन्होंने महसूस किया कि यहां शेड नहीं होने के कारण भक्तजनों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वह अपने निधि से यहां शेड का निर्माण करा रहे हैं। ताकि भक्तजनों को सहूलियत हो। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका दायित्व है। अपने संसदीय क्षेत्र के जनसमस्याओं का निदान पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

मौके पर दुर्गाबाड़ी समिति के सदस्यों ने इस कार्य के लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं। एक जनप्रतिनिधि का जो दायित्व है उसे निभा रहे हैं। वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। मौके पर विजय गोपाल दत्ता, कुमद रंजन दत्ता, रथींद्रनाथ राय, वासुदेव दत्ता, मलय दत्ता, सुदेव दत्ता, तन्मय दत्ता, निमाय चंद्र दास, दीनबंधु डे, रंजीत डे, मनोज डे, सार्थक डे, मानिक चंद्र दास, मिठू दास, सौरयदीप दत्ता, ओमकार दत्ता, शुभम, कृष्णा, देवेंद्र नाथ भादुड़ी, सुमित डे, राज डे, रितेश दत्ता, सुबोध मल्लिक, अजीत डे सहित आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगु भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;