Lohardaga News: फूड सेफ़्टी विभाग ने नष्ट की 200 किलो घटिया मिठाई
Lohardaga News: लोहरदगा में रक्षाबंधन त्यौहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की जांच की। कई दुकानों में घटिया मिठाई मिली, जिसमें 200 किलो मिठाई को नष्ट और जब्त किया गया। बिना लाइसेंस के लड्डू उत्पादन और हानिकारक रंग की मिलावट की पुष्टि हुई।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। रक्षाबंधन त्यौहार के पहले जिले में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, लोहरदगा द्वारा शहरी क्षेत्र में निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इसमें कई दुकानों में घटिया मिठाई पायी गई। करीब दो सौ किलो घटिया मिठाई नष्ट और जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। पर्व-त्योहार के दौरान मिठाईयों की बिक्री में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष निगरानी रखते हुए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।
निरीक्षण विवरण
औचक निरीक्षण के क्रम बीआइडी स्थित मेसर्स भोला साव के प्रतिष्ठान में बिना वैध लाईसेंस के भारी मात्रा में लड्डू का निर्माण करते हुए पाए गए। लगभग 150 किलोग्राम लड्डू में फंगस लगे हुए थे, जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया। संबंधित संचालक को इस कार्य हेतु लाईसेंस लेने का निर्देश दिया गया। न्यू रोड स्थित मेसर्स अनुराग गुप्ता के प्रतिष्ठान में अस्वच्छ वातारण में लड्डू का निर्माण करते हुए पाए गए।
दंड एवं कार्रवाई
उक्त संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् रूपये पांच हजार का अर्थदण्ड लगाया गया तथा सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया। बाड़ा तालाब स्थित मेसर्स जिम्मी स्टोर तथा मेसर्स एम स्टार बेकरी के प्रतिष्ठान में बिक रहे लड्डू का ऑनस्पोट जांच के दौरान हानिकारक अखाद्य रंग की मिलावट की पुष्टि की गयी। दोनों प्रतिष्ठानों से लगभग 50 किलोग्राम मिलावटी लड्डू को जब्त किया गया ताकि इस प्रकार की हानिकारक खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं तक नही पहुंच पाये। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किया गया। विदित हो कि इस प्रकार का अखाद्य रंग स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है, और भविष्य में कैंसर जैसी बिमारियों को जन्म देती है।


